गोंदिया: गोंदिया-भंडारा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत यादवरावजी पडोले ने गुरुवार को गोंदिया नगर परिषद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण आढ़ावा बैठक ली। इस बैठक में नगर परिषद के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से गोंदिया शहर के नागरिकों को हो रही स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, नाली सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था, अंडर ग्राउंड परिसर, विद्युत विभाग से संबंधित और नागरिक मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को हल करने हेतु मुख्याधिकारी को कड़े निर्देश दिए गए।
सांसद डॉ. पडोले ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक शीघ्र पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से मानसून पूर्व नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा, "गोंदिया नगर के समग्र विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। नागरिकों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए।"
इस बैठक में प्रमुख रूप से नागपुर पदवीधर मतदार संघ के विधायक श्री अभिजीतजी वंजारी, श्री दिलीपजी बंसोड पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गोंदिया, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सचिव अमर वराडे, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड योगेश अग्रवाल, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार बाबा बागड़े, NSUI गोंदिया जिला अध्यक्ष अमन तिगाला, APMC उपसभापति राजकुमार पप्पू पटले, सौ. वंदनाताई काळे जिला महिला अध्यक्ष कांग्रेस, पूर्व पार्षद सुनिल भालेराव, और अन्य कई कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।
इस बैठक में नगर परिषद के मुख्याधिकारी, अभियंता, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
गोंदिया-भंडारा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत यादवरावजी पडोले जी की और भी खबरें पढ़े -
सडक अर्जुनी तहसील कार्यालयात जनतेच्या समस्या सोडविण्यासाठी आढावा बैठक घेण्यात आली



